संभल में होली को लेकर सड़क किनारे स्थित मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए तिरपालों से ढंकने का काम शुरू
12 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संभल उत्तर प्रदेश के संभल में होली को लेकर सड़क किनारे स्थित मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें तिरपालों से ढंकने की कवायद शुरू कर दी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि सभी पक्षों की सहमति के बाद होली के मार्ग पर पड़ने वाले सभी मस्जिदों को ढंका जा रहा है। पूर्व की भांति यह व्यवस्था हो रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जुलूस के रास्ते में 10 धार्मिक स्थल पड़ते हैं, जिन्हें ढंका जा रहा है। दोनों पक्षों के लोगों से इसको लेकर बातचीत की गई है। दोनों ही पक्षों ने इस फैसले पर सहमति जताई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने त्योहारों से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि शांति समिति की बैठकें की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।