दबंग आवाज़
योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया दीपों से सजे घाटों ने काशी को पहनाया रोशनी का कंठहार 2100 मेक इन इंडिया ड्रोन से आसमान में उभरीं शिव, गंगा और काशी की आकृतियां ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी उभरीं चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने मोहा मन वाराणसी,   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देव दीपावली पर काशी ने अपनी सदियों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल से दुनिया को संस्कृति और नवाचार का संदेश दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गंगा के घाटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने काशी को रोशनी का कंठहार पहना दिया, वहीं आसमान में ड्रोन शो, ऐतिहासिक इमारतों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और गंगा पार ग्रीन आतिशबाजी ने आयोजन की भव्यता को नया आयाम दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहली बार आयोजित ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक ओर गंगा तट पर लाखों दीप सनातन परंपरा और आस्था का संदेश दे रहे थे, तो दूसरी ओर आधुनिक तकनीक के जरिए काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नए रूप में प्रस्तुत किया गया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें