दबंग आवाज़
नक्सलियों के अड्डे से तबाही का बड़ा सामान मिला, बिहार में खौफ फैलाने की थी साजिश
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना  बिहार में जमुई ज़िले के एक जंगल में  बड़ी संख्या में डेटोनेटर, नक्सली साहित्य और वर्दी आदि बरामद किए गए. जिससे नक्सलियों की मौजूदगी का पता चलता है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक आधिकारिक बयान में इस बरामदगी के बारे में जानकारी दी गई. विशेष कार्य बल (STF) और ज़िला पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पचकटिया के जंगल में ये सारा सामान बरामद किया गया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसमें कुल 46 डेटोनेटर, नक्सली साहित्य और उनकी कई वर्दियां शामिल हैं.  एसटीएफ की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एसटीएफ और ज़िला पुलिस के जवानों ने चहारा थाना क्षेत्र के पचकटिया जंगल में तलाशी अभियान चलाया और नक्सलियों द्वारा छिपाए गए 46 डेटोनेटर, नक्सली साहित्य और उनकी वर्दियां ज़ब्त कर लीं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बयान में आगे बताया गया है कि इस सामान के बरामद होने के बाद एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें