धनबाद फल मंडी में जमा कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धनबाद धनबाद के बरवाअड्डा कृषि बाजार समिती में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, फल मंडी में जमा कचरे के ढेर में भयंकर आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने भयावह रुप धारण कर लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्थानीय दुकानदार ने खुद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भयावह आग होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। अग्निशमन को बाजार समिति दुकानदारों ने सूचना दिया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंची।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबु पाया। वहीं दमकल कर्मी ने कहा कि कचरे में खुद फल मंडी वालों ने आग लगाया था। आग ने अचानक भयावह रूप ले लिया। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।