दबंग आवाज़
बिहार पुलिस के बेड़े में जल्द ही करीब 500 नई गाड़ियां आएंगी, अब होगी हाईटेक
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार पुलिस के बेड़े में जल्द ही करीब 500 नई गाड़ियां आएंगी। गृह विभाग ने इसके लिए करीब 85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें पुलिस की विभिन्न इकाइयों के लिए 79.24 करोड़ की लागत से 452 नए वाहन खरीदे जाएंगे, वहीं ट्रैफिक पुलिस के लिए 6 करोड़ 44 लाख की राशि से 46 नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस गश्ती के लिए नए वाहनों से लेकर 100 से अधिक बसें, वज्र वाहन, कैदी वाहन और मोटरसाइकिल की भी खरीद की जाएगी। दरअसल, बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नए वाहनों के लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी स्वीकृति दे दी गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार, नए वाहनों में सर्वाधिक 277 चारपहिया वाहनों की खरीद की जाएगी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें