पंजाब विधानसभा में ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पर गरमाया माहौल, इस विधायक ने कर दी गाली-गलौज
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान पर बहस के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया जब मंत्री तरुणप्रीत सिंह नशे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रहे थे और आप नेता कांग्रेस नेताओं पर चिट्टा बेचने का आरोप लगा रहे थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान विधायक जूनियर अवतार हेनरी भड़क गए और गाली-गलौज कर दी, जिसके बाद सदन का माहौल बिगड़ गया। प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी के मंत्रियों से अपील की कि वे किसी के निजी जीवन और परिवार पर जुबानी हमला न करें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बाजवा ने कहा कि किसी के परिवार पर चिट्टे का आरोप लगाना गाली-गलौज से भी बड़ा है, जिस पर डिप्टी स्पीकर ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की। इस पर जूनियर अवतार हेनरी ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने गाली-गलौज की थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रताप सिंह बाजवा ने डिप्टी स्पीकर से रिकॉर्ड की जांच करने की अपील की और कहा कि दोनों पक्षों द्वारा गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया जा रहा है।