पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: ट्रेन से टकराकर तीन हाथियों की मौत, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
18 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोलकाता पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और बांसतोला रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में तीन हाथियों की मौत हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड सीमा से सटे इस इलाके में देर रात करीब 12:50 बजे, जब जनशताब्दी एक्सप्रेस झारग्राम से खड़गपुर जा रही थी, तो एक वयस्क और दो बच्चे हाथी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तीनों हाथियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के सरडीहा-झाड़ग्राम सेक्शन में 143 किलोमीटर11/13 पोल संख्या के बीच हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के मुताबिक, वन विभाग और "हुला दल" (हाथियों को भगाने वाली टीम) के सदस्य उस समय बांसतोला क्षेत्र में हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई।