भारत प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा की नई चाल, बोला पाक मूल का मुस्लिम हूं, टॉर्चर करेंगे…
6 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण किए जाने से बचने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उनके प्रत्यर्पण पर इमरजेंसी स्टे लगाया जाए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में तहव्वुर राणा की ओर से दायर की गई याचिका की एक्सक्लूसिव कॉपी है. याचिका में तहव्वुर राणा ने कहा है कि अगर मुझे भारत प्रत्यर्पित किया गया तो मुझे प्रताड़ित किया जाएगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मैं भारत में ज्यादा सर्वाइव नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि पाकिस्तान मूल का मुस्लिम होने की वजह से उसे भारत में बहुत अधिक प्रताड़ित किया जाएगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ह्यूमन राइट्स वॉच 2023 की वर्ल्ड रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की बीजेपी सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों विशेष रूप से मुस्लिमों के साथ भेदभाव करती है.