दबंग आवाज़
आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा की कार्रवाई, विधायकों को क्षेत्रीय समस्याएं उठाने का मिलेगा अवसर
10 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद शून्यकाल में विधायकों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाने का अवसर मिलेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधानसभा में सोमवार को उद्योग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है। इस संदर्भ में सदन में अहम बहस होने की संभावना है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार का ध्यान उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। ऐसे में अनुदान मांगों के जरिए सरकार इन क्षेत्रों में सुधार और नए कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें