राजस्थान पटवारी के 3705 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर द्वारा आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि आज, 29 जून 2025 रात 11:59 बजे है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह अंतिम अवसर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आवेदन rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी 3705 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महत्वपूर्ण तिथियां प्रक्रिया तिथि आवेदन पुनः शुरू 23 जून 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2025 आवेदन में संशोधन 30 जून – 6 जुलाई 2025 आवेदन वापस लेने की तिथि 7 जुलाई – 9 जुलाई 2025 17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया था कि अब तक इस भर्ती में 6.5 लाख से अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं और दोबारा विंडो खुलने के बाद 50,000 से ज्यादा नए आवेदन की संभावना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ही साफ कर दिया है कि पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।