महाराष्ट्र में नए ऑटो रिक्शा परमिट पर रोक: ट्रैफिक, प्रदूषण और बढ़ती प्रतिस्पर्धा बनी वजह
10 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नए ऑटो रिक्शा परमिट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में पहले से ही बहुत बड़ी संख्या में ऑटो परमिट जारी हो चुके हैं, जिससे शहरों में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप से बढ़ गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में अब तक करीब 14 लाख ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए जा चुके हैं. इनकी अधिकता के कारण मुंबई, पुणे, नागपुर जैसे बड़े शहरों में यातायात का बोझ बढ़ गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सड़कों पर भीड़-भाड़ से वाहनों की गति कम हो रही है, ईंधन की खपत बढ़ रही है और प्रदूषण की समस्या भी गंभीर होती जा रही है.