दबंग आवाज़
परिवहन अधिकारी के घर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपति
7 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नालंदा नालंदा जिले के बिहारशरीफ में स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार सुबह नालंदा के जिला परिवहन अधिकारी अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर छापामारी की.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है. सुबह पहुंची टीम शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच विजिलेंस की 2 गाड़ियां बिहारशरीफ स्थित डीटीओ के किराए के फ्लैट पर पहुंचीं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम ने फ्लैट को अंदर से बंद कर तलाशी अभियान शुरू किया. दस्तावेजों की जांच विजिलेंस अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अनिल कुमार दास मूल रूप से जमुई जिले के रहने वाले हैं. विजिलेंस की इस कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. अब यह देखना होगा कि जांच में क्या कुछ सामने आता है और डीटीओ पर लगे आरोप कितने गंभीर हैं.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें