गाजा संघर्ष पर ट्रंप का सख्त रुख, हमास से बंधकों की रिहाई और युद्धविराम की मांग
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और हमास से गाजा में एक समझौता करने का आग्रह किया है। इस समझौते का मकसद 7 अक्टूबर 2023 को अपहरण किए गए शेष बंधकों को वापस लाना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ' सोशल नेटवर्क पर लिखा, "गाजा में समझौता करें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बंधकों को वापस लाएं।" ट्रंप के इस पोस्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं कि एक हफ्ते के अंदर इस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। ट्रंप ने इस 'ट्रुथ' पोस्ट से पहले बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की आलोचना की थी।