रूस में दहशत: एक घंटे में 5 बार कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके के बाद सुनामी अलर्ट
20 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रूस रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचाटका में रविवार को महज़ एक घंटे के अंदर धरती पांच बार कांपी। इन भूकंपों की तीव्रता 6.6 से 7.4 के बीच रही।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सबसे बड़ा झटका 7.4 तीव्रता का था, जिसके बाद अमेरिका और रूस के तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ऊंचाई वाले इलाकों में जाने की सलाह दी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सभी भूकंपों का केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर के पूर्व में था और इनकी गहराई केवल 10 किलोमीटर रही, जिससे झटकों का असर ज़मीन पर काफी ज्यादा महसूस हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भूकंप से किसी प्रकार के जाल-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।