दबंग आवाज़
प्रदेश के दो मुक्केबाज खिलाड़ियों का U-22 नेशनल कैंप के लिए चयन
12 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रदेश के दो मुक्केबाज खिलाड़ियों का U-22 नेशनल कैंप के लिए चयन खेल मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भोपाल  मध्यप्रदेश के दो उभरते मुक्केबाज़ों मलिका 48 किग्रा वर्ग एवं अमन 90 किग्रा वर्ग का चयन अंडर-22 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह प्रशिक्षण शिविर 12 से 30 जुलाई तक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट (ASI) पुणे में आयोजित होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्यप्रदेश के इन होनहार खिलाड़ियों के चयन पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री सारंग ने कहा कि मलिका और अमन जैसे युवा खिलाड़ियों का नेशनल कैंप में चयन प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में देश के लिए पदक जीतेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें