दबंग आवाज़
पाइपलाइन खुदाई कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से दो व्यक्तियों की मौत, पांच के दबे होने की आशंका
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर, राजस्थान के भरतपुर में रविवार सुबह पाइपलाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य के दबे होने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने बताया कि अधिकारियों के मुताबिक, जंगी का नगला गांव के पास पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे को कुछ मजदूर भर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई, जिसके चलते 12 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने कहा कि चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों और परियोजना कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन मिट्टी की गहराई और भारीपन के कारण तत्काल प्रयास मुश्किल हो गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि बचाव दल ने मिट्टी हटाने और फंसे मजदूरों को निकालने के लिए 'अर्थमूविंग' मशीन का इस्तेमाल किया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें