उज्जैन सिंहस्थ 2028 की सुरक्षा पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी रोक
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उज्जैन उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 900 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस राशि से पुलिस के लिए अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और वाहन खरीदे जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से एंटी ड्रोन टेक्नोलाजी, बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल उपकरण, एक्सप्लोसिव डिटेक्शन बैगेज स्कैनर और मोबाइल बैगेज स्कैनर शामिल हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तकनीक आधारित होगी सुरक्षा व्यवस्था सिंहस्थ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस इस बार तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।