मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न, मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद
15 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यह आयोजन पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान से किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए सहारा प्रदान करती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा,"यह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों को समाज में सशक्त बनाने और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता देने की पहल है।