अयोध्या में पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का ‘संगम स्थल’ बताया: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अयोध्या केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए और ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मत्था टेका। उन्होंने पवित्र शहर को सनातन धर्म और सिख धर्म का 'संगम स्थल' बताया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पेट्रोलियम मंत्री ने अयोध्या की अपनी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं। इसमें उन्होंने राम की नगरी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में कहा कि अयोध्याधाम, सनातन धर्म और सिख धर्म की पवित्र संगम भूमि है और इसे प्रभु श्रीराम और तीन सिख गुरु साहिबों का आशीर्वाद प्राप्त है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके मुताबिक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी महाराज 1510-11 में, नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी 1668 में और गुरु गोबिंद सिंह जी 1672 में अयोध्या आए थे।