शारदा यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्रा की मौत से हड़कंप, परिजनों का हंगामा और 2 टीचर गिरफ्तार
19 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बीडीएस कोर्स की एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खुदकुशी से पहले छात्रा द्वारा लिखे एक सुसाइड नोट में दो टीचरों द्वारा उसे प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
थाना नॉलेज पार्क थाना अंतर्गत शारदा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के रूम में बीडीएस की एक छात्रा ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस घटना के विरोध में मृतक छात्रा के परिजनों और अन्य छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा किया। यूनिवर्सिटी स्टाफ पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।