धर्मांतरण के लिए ‘रिवर्ट कोड’ का इस्तेमाल, आगरा गैंग पर लड़कियों को फंसाने का आरोप
21 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आगरा जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गैंग के बाद आगरा में भी अवैध धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस गैंग के दस लोगों को अरेस्ट कर पूछताछ किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें कई नई बातें पता चली हैं। गैंग के सदस्यों ने धर्मांतरण के लिए एक कोड वर्ड रिवर्ट बना रखा था। इसका अर्थ घर वापसी बताया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गिरोह लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उनको सोशल मीडिया पर 'रिवर्ट' के तौर पर दिखाते थे। पुलिस और एटीएस की पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं, जिनमें गिरोह के तौर-तरीकों और पीड़ितों को फंसाने के जाल का पता चला है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह केवल अडल्ट युवतियों को फंसाता था ताकि उन्हें ले जाने में कोई अड़चन न आए। वह कोर्ट में भी खुद को बालिग दर्शा सकती हैं।