पढ़ाई के बाद साथ करते थे नौकरी, अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी
25 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अशोकनगर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक कार के अंदर युवक-युवती की लाश मिली है। कार के अंदर खून फैला हुआ है। अटकलें हैं कि युवती की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, युवकी की मौत गोली लगने से बताया जा रहा है। देर रात मिली है लाश मामला बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 3 बजे की है। शहर के ईसागढ़ रोड स्थित महाना गांव में युवक-युवती का शव मिला है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना की सूचना मिलते ही अशोकनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके बाद आगे की जांच शुरू कर दी है। आगे की सीट पर पड़े थे दोनों के शव जीप के आगे की सीट पर युवक-युवती के शव पड़े थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रारंभिक जांच में युवक के सिर में गोली लगने का निशान मिला है, जबकि युवती के शरीर पर व गले को रेतने के भी गहरे निशान मिले हैं। पुलिस को कार के अंदर से एक पिस्टल पेपर कटर भी बरामद हुआ है।