चैंपियंस ट्रॉफी में रनों के सरताज बनेंगे विराट, अब गेल के रिकॉर्ड की खैर नहीं
7 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत ने ऑस्ट्रेलिया तो न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में शिकस्त देकर खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई किया. 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में ये दोनों टीमें आमने-सामने हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 9 मार्च को अपने लिए एक ऐतिहासिक दिन बना सकते हैं. वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को नाम करने से कुछ रन दूर हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इतिहास रचने की दहलीज पर विराट दरअसल, विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. उन्हें इसके लिए सिर्फ 46 रनों की जरूरत है.