दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देहरादून मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की राजनैतिक दलों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि SSR के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटी को ठीक करने के लिए दावे / आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बीएलए के माध्यम से भी फार्म-8 भरे जाएं।