प्रदेश में 30 जून तक चलने वाला जल गंगा संवर्धन अभियान पूरी गति से चल रहा, यात्रा लगातार जारी
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल प्रदेश में 30 जून तक चलने वाला जल गंगा संवर्धन अभियान पूरी गति से चल रहा है। अभियान में जन-भागीदारी में पुरुषों के साथ महिलाएँ भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के तालाबों की सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही नर्मदा नदी से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा भी लगातार जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जन-सामान्य को पानी के महत्व और उसकी बचत की शपथ दिलायी जा रही है। तालाब गहरीकरण में किया श्रमदान अशोकनगर जिले में पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई का कार्य निरंतर जारी है। अभियान में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जनपद पंचायत चंदेरी की ग्राम पंचायत खैरा के ग्राम हंसारी में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों के लिये जल संरक्षण का संदेश दिया गया।