भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल के बाद क्या रोहित शर्मा लेंगे रिटायरमेंट? गिल ने दिया धड़कनें बढ़ाने वाला जवाब
9 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में एंट्री की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत अब 12 साल ले चले आ रहे चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब के सूखे को खत्म करने की फिराक होगा। हालांकि, फाइनल की जितनी चर्चा है, उतनी ही रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें भी लग रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहा जा रहा है कि 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित फाइनल के बाद रिटायर हो सकते हैं। उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित के रिटायरमेंट की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। रोहित अगले महीने 38 साल के होने जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वह इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। रोहित टूर्नामेंट में अभी तक फिफ्टी नहीं लगा सके।