दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा जवाब
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली में वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों और उनके असर पर सवाल उठाए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोर्ट ने कहा कि अगर कुछ कदम उठाए गए हैं तो राज्यों को बताना चाहिए कि अब तक क्या किया गया है. मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने संबंधित पक्षों से पूरी जानकारी और विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मामले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से पेश की गई स्थिति पर भी सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
CJI ने कहा कि MCD कोर्ट के सामने बहुत अच्छी तस्वीर पेश कर रही है, इसलिए उसे इस संबंध में हलफनामा दाखिल करना चाहिए.