राजस्थान के 37 में से 26 जिलों में महिला जिला प्रमुख बनीं, रचा नया इतिहास
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ भले ही संसद में पारित नहीं हो पाया, लेकिन राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में महिलाओं ने जोरदार बाजी मार ली है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला प्रमुखों के लिए 37 जिलों में हुए चुनाव में 26 जिलों में महिलाएं जिला प्रमुख चुनी गई हैं. राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने जिलों में महिलाएं इस शीर्ष पद पर पहुंची हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें भी अभी चार जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होना बाकी है. उन जिलों में जिला प्रमुखों का चुनाव होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है. खास बात है यह कि इनमें तीन तो जेन जी हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनकी उम्र महज 21 और 22 साल की हैं। युवा नेत्रियों की राजनीतिक में एंट्री से अब राजस्थान में राजनीतिक फिजां बदलने लगी है.