आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह
20 May 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महिला स्व-सहायता समूह छत्तीसगढ़ में पोषण सुरक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण का मजबूत मॉडल बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा की पहल अब राज्य में एक सफल और समन्वित मॉडल के रूप में उभर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महिला स्व-सहायता समूहों ने न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक नई मिसाल पेश की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पहले जहां पूरक पोषण आहार निर्माण का कार्य बाहरी एजेंसियों के माध्यम से संचालित किया जाता था, वहीं अब यह जिम्मेदारी गांवों की महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने हाथों में ले ली है।