यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में
29 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई मनोरंजन जगत में ऐसे कई सारे सितारें हैं, जिन्होंने करियर कुछ और ही चुना था लेकिन मंजिल कहीं और ही ले गई। ऐसी ही कहानी है अभिनेत्री यामी गौतम की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यामी गौतम आज भले ही बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो आईएएस बनने का सपना देखती थीं? इसके लिए वे सिविल सर्विस की तैयार भी कर रही थीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आइए जानते हैं यामी गौतम के आईएएस के सपने से लेकर बॉलीवुड स्टार बनने तक की पूरी कहानी। 28 नवंबर को 1988 को बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में जन्मी यामी गौतम की पालन-पोषण चंडीगढ़ में हुआ था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म निर्देशक हैं और मां अंजलि गौतम गृहिणी हैं। यामी का बचपन काफी सादा और अनुशासित रहा, जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर था।