दबंग आवाज़
योगी सरकार ने कई आईजी-डीआईजी की जिम्मेदारियां बदलीं, यूपी में 8 आईपीएस के तबादले
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ महाकुंभ में बड़े पैमाने पर अलग अलग जिलों के अधिकारियों को तैनात करने के बाद अब आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें कई आईजी-डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। बलिया में वसूली कांड के बाद हटाए गए देवरंजन वर्मा को भी तैनाती मिल गई है। हालांकि उन्हें कम महत्वपूर्ण पद रूल्स और मैनुअल में डीआईजी बनाया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाराणसी में तैनात 2004 बैच के आईपीएस डॉक्टर के एजिलरसन को ज्वाइंट पुलिस आयुक्त के पद से अब पुलिस महानिरीक्षक यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मनोज कुमार सोनकर को पुलिस उपमहानिरीक्षक एटीएस लखनऊ के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी वाराणसी भेजा गया है। शगुन गौतम पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से पुलिस अधीक्षक एपीटीसी सीतापुर भेजे गए हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें