योगी सरकार में शिक्षक प्रबंधन को पारदर्शी बनाने की कवायद तेज, समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर परिषद सख्त - समायोजित शिक्षकों का विवरण मानव संपदा और यू-डायस पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश - वास्तविक पदस्थापना वाले विद्यालय से ही वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर - तीन बार निर्देश के बाद भी अपेक्षित अपडेट न होने पर परिषद ने जारी किया चौथा अनुस्मारक - प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को लंबित कार्यवाही पूरी कराने की जिम्मेदारी - डिजिटल रिकॉर्ड की शुद्धता और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में पहल लखनऊ / प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रशासनिक सख्ती जारी है।