ज्योतिबा फुले के समतामूलक समाज के सपने को साकार कर रही योगी सरकार, अभ्युदय योजना से युवाओं को मिल रहे सफलता के पंख
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले यानी ज्योतिबा फुले ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां जातिवाद, छुआछूत और लैंगिक असमानता के लिए कोई जगह न हो।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनका मानना था कि व्यक्ति की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसकी प्रतिभा, योग्यता और कर्म से होनी चाहिए। शिक्षा को सामाजिक बदलाव और समानता का सबसे सशक्त माध्यम मानने वाले ज्योतिबा फुले का यह विचार आज भी प्रासंगिक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता और अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी सोच को धरातल पर उतारने वाली प्रमुख पहलों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शामिल है।