भोपाल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और रचनात्मक दिशा देने के लिए "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मिशन स्वामी विवेकानंद के उस विचार से प्रेरित है जिसमें उन्होंने युवाओं को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और समाज को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए अपने आंतरिक प्रकाश का अनुसरण करने का संदेश दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत, जो कि दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है, अपनी कुल जनसंख्या का 27.3 प्रतिशत हिस्सा 15 से 29 वर्ष के युवाओं के रूप में समेटे हुए है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मिशन उन युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे वे अपने सामर्थ्य को पहचानकर जीवन की हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें।