बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजस्थान

राजस्थान में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, एक दिन में 9,700 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई

 जयपुर
पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान ने अब और अधिक गति पकड़ ली है। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों, अवैध रूप से वाहनों में मॉडिफिकेशन कराने वालों तथा हूटर-बत्ती और काली फिल्म लगाकर रौब गांठने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दसवें दिन को पूरे प्रदेश में विशेष नाकेबंदी एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान कुल 9,703 वाहनों के विरुद्ध चालान, जब्ती एवं अन्य विधिक कार्रवाई की गई।  

इस तरह हुई कार्रवाई
डीजी ट्रैफिक श्री अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि अभियान के दसवें दिन हुई कार्रवाई में सर्वाधिक 3,638 वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध लगाई गई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों में कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2,450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह पाए गए, जबकि 1,373 वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन अंकित होने के कारण उनके विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन करने वाले 945 वाहनों को भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी प्रकार 800 वाहनों पर अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर लगे पाए गए, जबकि 497 वाहनों में प्रेशर हॉर्न एवं एयर हॉर्न का उपयोग करने पर चालान एवं अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।

अभियान के दौरान सामने आया कि बड़ी संख्या में वाहन चालक अब भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना करते हुए वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगा रहे हैं। ऐसे 3,638 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा 2,450 वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट अथवा पंजीयन चिन्ह पाए जाने पर चालान एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।

अवैध हूटर-बत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आमजन में भय एवं प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से वाहनों पर लगाई गई अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट और हूटर के खिलाफ भी अभियान चलाया, जिसके तहत 800 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 497 प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
Advertisement

रौब दिखाने वालों को नहीं मिलेगी छूट
डॉ. मीणा ने कहा कि वाहन पर जाति, पद, संगठन अथवा अन्य अनाधिकृत शब्द लिखना, अवैध हूटर-बत्ती लगाना, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट उपयोग करना तथा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…