LIVE मंगलवार, 16 जून 2026
Advertisement Vastu Guruji
छत्तीसगढ़

मेकाहारा ऑडिटोरियम में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रियों का सम्मान, अंजय शुक्ला और अंजिनेश शुक्ला हुए सम्मानित

मेकाहारा ऑडिटोरियम रायपुर में विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रियों का सम्मान समारोह आयोजित, अंजय शुक्ला और अंजिनेश शुक्ला सम्मानित हुए।

राजधानी रायपुर के मेकाहारा ऑडिटोरियम में 24 मई 2026 को आयोजित विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्री सम्मान समारोह में समाजसेवा, सद्भावना और सामाजिक योगदान देने वाले कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब जी ने उन्हें सतनाम सद्भाव पदयात्रा में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

वहीं अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला को कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहेब जी द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में समाज, राजनीति और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर गुरु सोमेश साहेब जी, गुरु शक्तिदास साहेब जी, गुरु मुक्तिदास साहेब जी और गुरुनशी साहेब जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राजिम विधायक श्री रोहित साहू, पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्री प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर-चांपा श्री आनंद मीरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष धरसींवा श्रीमती शकुंतला सेन, मछुवारा बोर्ड उपाध्यक्ष श्री लखन धीवर, नगर पालिका अध्यक्ष आरंग डॉ. संदीप जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

इसके अलावा प्रगतिशील सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री दुर्गा महेश्वर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, पद्मश्री श्रीमती ऊषा बारले, कवि एवं गीतकार श्री मीर अली मीर तथा भाजपा जिला मंडल के अनेक नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Advertisement

उल्लेखनीय है कि रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक विशाल सतनाम सद्भावना पदयात्रा का आयोजन 18 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक किया गया था। इस दौरान 19 फरवरी को पदयात्रा के खरोरा पहुंचने पर भाजपा मंडल खरोरा एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया था।

इसी पदयात्रा के सफल आयोजन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान स्वरूप मेकाहारा ऑडिटोरियम में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सतनाम पंथ की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।