बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

सीएम साय और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की आत्मीय भेंट, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट कर विकास, सुशासन, जनकल्याण और राज्यों के समन्वय पर चर्चा की।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने देश के समग्र विकास, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और जनसेवा को और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास एवं सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
Advertisement

सौजन्य मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए देश और समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ ▶ STORY सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग में करोड़ों रुपये के विकास… वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख ▶ STORY वियतनाम नाव दुर्घटना में भारतीयों की मौत: पीएम मोदी ने… 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति ▶ STORY 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दिल्ली-NCR में कनेक्टिविटी क्रांति महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव पर छत्तीसगढ़ सहमत ▶ STORY महानदी जल विवाद सुलझाने की बड़ी पहल, ओडिशा के प्रस्ताव… नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव ▶ STORY नक्सलमुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: अबूझमाड़-कोहकामेटा में बड़ा बदलाव महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY महतारी वंदन योजना बन रही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की… रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा संदेश ▶ STORY रायपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बृजमोहन… छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी वर्षा की संभावना ▶ STORY छत्तीसगढ़: अगले 4 दिन हल्की बारिश, फिर मध्य-दक्षिण में भारी… रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दावा ▶ STORY रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ बना नई मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय… OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा निवेश ▶ STORY OTS योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, नवा रायपुर में बढ़ेगा… साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर ▶ STORY साय सरकार का बड़ा फैसला, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सरकारी… खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक लाकर रचा नया कीर्तिमान ▶ STORY खरोरा की बेटी अलका सोनी ने एमबीए में 92% अंक…