छत्तीसगढ़ की अमृत रजत महोत्सव पर पीएम मोदी को न्योता, राज्य की विकास योजनाएं रहीं चर्चा में
1 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने PM मोदी को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ 'अमृत रजत महोत्सव' में शामिल होने का न्योता दिया और विकास योजनाएं साझा कीं। नई दिल्ली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाले ‘अमृत रजत महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह आयोजन राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति इस समारोह को विशेष गौरव प्रदान करेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की विकास योजनाओं, प्राथमिकताओं और कल्याणकारी पहलों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है।