दबंग आवाज़
तिलस्वा में जलप्रलय: रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बाढ़ जैसे हालात से दहशत
28 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के तिलस्वा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार देर रात से जारी तेज बारिश के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गांव के अधिकांश हिस्सों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों के घरों, दुकानों और मंदिरों तक में पानी घुस गया है। तिलस्वा तीर्थ क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और श्रद्धालु मंदिर में फंसे हुए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एसडीआरएफ की टीम नाव के जरिये बचाव कार्य कर रही है। एरू नदी पर बनी पुलिया पर लगभग आठ फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है, जिससे तिलस्वा गांव का संपर्क अन्य गांवों और कस्बों से पूरी तरह कट गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिजौलिया क्षेत्र में सोमवार सुबह तक 136 मिमी (5.35 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो बीते 15 घंटे से लगातार जारी है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें