बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राजस्थान

तिलस्वा में जलप्रलय: रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, बाढ़ जैसे हालात से दहशत

 भीलवाड़ा

जिले के बिजौलिया उपखंड क्षेत्र के तिलस्वा गांव में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार देर रात से जारी तेज बारिश के कारण पूरा गांव जलमग्न हो गया है। गांव के अधिकांश हिस्सों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों के घरों, दुकानों और मंदिरों तक में पानी घुस गया है। तिलस्वा तीर्थ क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और श्रद्धालु मंदिर में फंसे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम नाव के जरिये बचाव कार्य कर रही है।

एरू नदी पर बनी पुलिया पर लगभग आठ फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा है, जिससे तिलस्वा गांव का संपर्क अन्य गांवों और कस्बों से पूरी तरह कट गया है। बिजौलिया क्षेत्र में सोमवार सुबह तक 136 मिमी (5.35 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो बीते 15 घंटे से लगातार जारी है। इससे न केवल ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र की फसलें और यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

गंभीर हालात को देखते हुए प्रशासन ने रात 3 बजे से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। तहसीलदार ललित डिडवानिया, कांस्या चैकी प्रभारी नरेश सुखवाल और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तिलस्वा तीर्थ में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने जल स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। तिलस्वा तीर्थ मंदिर परिसर में भारी मात्रा में पानी भर गया है, जिससे मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचने वाला मार्ग जलमग्न हो गया है। श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर ही फंसे रहना पड़ा और बाद में उन्हें सिविल डिफेंस टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। मंदिर के आसपास की गलियों, दुकानों और आवासीय मकानों में पानी भरने से स्थानीय निवासियों की दिनचर्या पूरी तरह से बाधित हो गई है।

विज्ञापन
Advertisement

बिजौलिया कस्बे की छाई पुलिया और केसरगंज पुलिया पर पानी का तेज बहाव जारी है। इससे आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। कई स्थानों पर वाहन फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के किसानों के खेतों में भी पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। उपखंड और तहसील प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घरों के भीतर ही रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। राहत कार्यों के तहत प्रभावित लोगों को भोजन और रहने की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है।

एरू नदी के ऊफान और लगातार बारिश के कारण जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। विशेषज्ञों की मानें तो यदि बारिश का यही क्रम जारी रहा तो स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है। प्रशासन ने जल निकासी के लिए पंप और अन्य उपकरणों को तैनात कर दिया है और जलभराव वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तिलस्वा के हालात फिलहाल चिंताजनक बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से राहत की उम्मीद की जा रही है। लोगों को सुरक्षित रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…