बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार
28 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिलासपुर चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार, पीडिता की मां अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना चकरभाठा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम छतौना निवासी घनश्याम यादव (32) ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। आरोपित के विरुद्ध धारा 64(2)(एम), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 4, 6 पाक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घेराबंद करके गिरफ्तारी पुलिस टीम ने खोज कर आरोपित घनश्याम यादव को ग्राम छतौना से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।