बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शादी का झांसा देकर रेप करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर

चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीडिता की मां अपनी नाबालिग पुत्री के साथ थाना चकरभाठा पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम छतौना निवासी घनश्याम यादव (32) ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। आरोपित के विरुद्ध धारा 64(2)(एम), 351(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 4, 6 पाक्सो अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

घेराबंद करके गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने खोज कर आरोपित घनश्याम यादव को ग्राम छतौना से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का नाटक करके 26 फरवरी 2025 को पीड़ितो को डरा-धमकाकर फरहद (जिला बलौदाबाजार) ले गया और वहां शादी का नाटक रचाया। तीन माह तक आरोपित ने उसे घुरू अमेरी में रखा और 15 जून 2025 को अकेला छोड़कर भाग निकला। आरोपी ने फोन बंद कर लिया और पीड़िता से संपर्क तोड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर चंद घंटे के भीतर आरोपित राजू यादव को घुरू से गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला
जिले के ही एक अन्य मामले में थाना सकरी पुलिस ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने बताया कि पीड़िता ने थाना सकरी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपित राजू उर्फ राजा यादव (22) निवासी डिघोरा थाना हिर्री पिछले चार वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई 2021 को आरोपित उसके निवास स्थान घुरू में जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया और शादी करने का झूठा वादा करता रहा। लोकलाज और परिवार की बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोपित ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…