यूपी में मेडिकल शिक्षा हुई महंगी, MBBS की फीस 5 लाख और MD-MS 10 लाख तक बढ़ी
28 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ यूपी के निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस 1.55 लाख से 5.71 लाख तक बढ़ गई है। साथ ही एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों के लिए कई कॉलेजों की फीस 10 लाख तक महंगी हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से फीस नियमन समिति की रिपोर्ट शासन को मंजूरी के लिए भेजी थी, जिस पर मुहर लग गई। इसके मुताबिक शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए करीब 90 प्रतिशत निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस में भारी इजाफा हो गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों की फीस तय करने को फीस नियमन समिति का गठन किया गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस समिति की इस साल 7 फरवरी, 4 मार्च, 12 मार्च, 25 मार्च, 16 जून, 20 जून और 23 जून को बैठकें हुई थीं। इसमें काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी निजी कॉलेजों के प्रस्तावों को लेने के साथ ही उनके दावों की सुनवाई की गई थी।