बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

यूपी में मेडिकल शिक्षा हुई महंगी, MBBS की फीस 5 लाख और MD-MS 10 लाख तक बढ़ी

लखनऊ
 यूपी के निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की फीस 1.55 लाख से 5.71 लाख तक बढ़ गई है। साथ ही एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों के लिए कई कॉलेजों की फीस 10 लाख तक महंगी हो गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से फीस नियमन समिति की रिपोर्ट शासन को मंजूरी के लिए भेजी थी, जिस पर मुहर लग गई। इसके मुताबिक शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए करीब 90 प्रतिशत निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस में भारी इजाफा हो गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों की फीस तय करने को फीस नियमन समिति का गठन किया गया था। इस समिति की इस साल 7 फरवरी, 4 मार्च, 12 मार्च, 25 मार्च, 16 जून, 20 जून और 23 जून को बैठकें हुई थीं। इसमें काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी निजी कॉलेजों के प्रस्तावों को लेने के साथ ही उनके दावों की सुनवाई की गई थी।

कॉलेजों की तरफ से मुहैया करवाए गए दस्तावेज का सत्यापन करने के बाद फीस की दरों पर मुहर लगाते हुए उसे मंजूरी दे दी गई। फीस नियमन समिति की रिपोर्ट लागू करने के बाद एमबीबीएस करवाने वाले 31 मेडिकल कॉलेजों में से 17 कॉलेजों में फीस बढ़ी है, जबकि पीजी कराने वाले 23 मेडिकल कॉलेजों में से 9 की फीस बढ़ाने को मंजूरी मिली है।

प्रदेश में 31 निजी मेडिकल कॉलेज हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से गैर अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों की फीस निर्धारित कर दी गई है। फीस बढ़ोतरी के पीछे संबंधित कॉलेजों में संसाधन बढ़ाने का तर्क दिया गया है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी डेढ़ से पांच लाख रुपये तक की गई है। 

विज्ञापन
Advertisement

अब निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस 12 से 19 लाख के बीच हो गई है। यहां नॉन एसी हॉस्टल की फीस पहले जहां 1.65 लाख थी, उसे बढ़ाकर 1.73 लाख रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। वहीं एसी हॉस्टल की फीस 1.92 लाख से बढ़ाकर 2.02 लाख रुपये कर दिया गया है। सिक्योरिटी राशि पूर्व की तरह तीन लाख और विधिक शुल्क 94160 रुपये रखा गया है।

एकमुश्त जमा नहीं कराया जाएगा शैक्षणिक शुल्क

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है कि शैक्षणिक शुल्क किसी भी कीमत पर एकमुश्त जमा नहीं कराया जाएगा। हर मेडिकल कॉलेज में यह शुल्क प्रतिवर्ष जमा किया जाएगा।
सरकारी कॉलेजों की फीस

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस एक लाख से कम है। केजीएमयू में करीब 54 हजार प्रतिवर्ष है। इसी तरह अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों की फीस भी 30 से 50 हजार के बीच है। वहीं हास्टल फीस करीब 40 से 50 हजार के बीच है।

हॉस्टल फीस में मामूली इजाफा
मेडिकल कॉलेजों में हॉस्टल की फीस पिछले साल 1 लाख 92 हजार से 3 लाख 30 हजार रुपये थी जबकि इस साल इसे बढ़ाकर 2 लाख 2 हजार से 3 लाख 46 हजार रुपया तक कर दी गई है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…