मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के लिये 1431 नये पद स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी की संगठनात्मक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रस्ताव में कम्पनी के लिये 1431 नवीन नियमित पद सृजित करने का अनुमोदन किया गया है। स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिये ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से कम्पनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में ट्रांसमिशन कम्पनी की कुल क्षमता 35 हजार मेगावॉट थी और अब 80 हजार मेगावॉट से अधिक हो गयी है। इसके बावजूद पदों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई थी। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था।