बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी के लिये 1431 नये पद स्वीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी की संगठनात्मक संरचना में संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रस्ताव में कम्पनी के लिये 1431 नवीन नियमित पद सृजित करने का अनुमोदन किया गया है। स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिये ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से कम्पनी के कार्यों में गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में ट्रांसमिशन कम्पनी की कुल क्षमता 35 हजार मेगावॉट थी और अब 80 हजार मेगावॉट से अधिक हो गयी है। इसके बावजूद पदों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई थी। इससे कार्य प्रभावित हो रहा था।

संविदा में कार्यरत कार्मिकों की सेवा जारी रहेगी
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी में संविदा के आधार पर कार्यरत कार्मिक निर्धारित आयु सीमा के पूरा होने अथवा नियमित सीधी भर्ती के पद पर चयनित होने अथवा परफार्मेंस के आधार पर संविदा अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने तक कार्य करते रहेंगे। इस तरह से उनकी सेवा नियमानुसार जारी रहेगी। कम्पनी द्वारा नियमित तौर पर सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना करते समय समकक्ष पद पर उस समय कार्यरत संविदा कार्मिकों की संख्या घटाकर, शेष रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि पॉवर ट्रांसमिशन कम्पनी लाभ में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब स्वीकृत पदों पर भर्ती के बाद कम्पनी नये-नये कार्य कर उत्तरोत्तर प्रगति करेगी।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :… Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की…