राजस्थान राज्य मानवधिकार आयोग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय इंटर्नशिप का हुआ समापन
5 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर, विधि विद्यार्थियों के लिए राजस्थान राज्य मानव मानवाधिकार आयोग द्वारा 12 फरवरी से प्रारम्भ 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को शासन सचिवालय में समापन हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
समापन समारोह की अध्यक्षता आयोग के सदस्य न्यायाधिपति रामचंद्र सिंह झाला ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस श्री सुष्मित विश्वास, रजिस्ट्रार श्री संजय कुमार उपस्थित रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यायाधिपति श्री झाला ने इस अवसर पर मौजूद विधि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के विद्यार्थी जब वकील बनें तो गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दें व जीवन में बड़े लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर चलना चाहिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जस्टिस झाला ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एडीजी और उनकी टीम को बधाई दी तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।