बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

राजस्थान राज्य मानवधिकार आयोग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय इंटर्नशिप का हुआ समापन

जयपुर,

विधि विद्यार्थियों के लिए राजस्थान राज्य मानव मानवाधिकार आयोग द्वारा 12 फरवरी से प्रारम्भ 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का बुधवार को शासन सचिवालय में समापन हुआ।

समापन समारोह की अध्यक्षता आयोग के सदस्य न्यायाधिपति रामचंद्र सिंह झाला ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री अशोक कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस श्री सुष्मित विश्वास, रजिस्ट्रार श्री संजय कुमार उपस्थित रहे।

न्यायाधिपति श्री झाला ने इस अवसर पर मौजूद विधि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के वि‌द्यार्थी जब वकील बनें तो गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दें व जीवन में बड़े लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर चलना चाहिए। जस्टिस झाला ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए एडीजी और उनकी टीम को बधाई दी तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Advertisement

कार्यक्रम में इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री सुष्मित विश्वास ने विधि वि‌द्यार्थियों को संबोधित करते हुए जेल में विचाराधीन एवं सजा काट रहे कैदियों के साथ जातिगत आधार पर हो रहे असमान व्यवहार एवं कार्य विभाजन की अमानवीयता को रोकने के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्णय की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तरीय इंटर्नशिप कार्यक्रम 12 फरवरी से 5 मार्च तक चला। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा राज्यों के विभिन्न विश्ववि‌द्यालय व महाविद्यालयों के विधि संकाय के विधि विद्यार्थी शामिल हुए। इन्हें आयोग के निर्धारित मापदंड के आधार पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाया गया। इंटर्नशिप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस, क्रिमिनल जस्टिस, एंटी डोपिंग, साइबर क्राइम, मानसिक स्वास्थ्य आदि विभिन्न समसामयिक विषयों को शामिल किया गया। कुल 32 विषय विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए जिसमें विशेष उल्लेखनीय है कि भारत के दो रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले सामाजिक कार्यकता श्रीमती अरुणा रॉय ने सूचना का अधिकार, मनरेगा आदि विषयों पर एवं श्री बेजवाड़ा विल्सन ने मैनुअल स्कैवेंजिंग पर व्याख्यान दिये।

समापन कार्यक्रम में इंटर्नशिप में आये विद्यार्थियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर उनसे अलग – अलग विषयों पर प्रोजेक्ट प्रेजेन्टेशन लिया गया और उनमें से विजेता का चयन भी किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायाधिपति श्री आर सी झाला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए तथा शामिल सभी विधि के वि‌द्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
 
कार्यक्रम को कार्डिनेट एवं संचालन डॉ संध्या यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयोग के द्वारा किया गया।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें धन, करियर, प्रेम और सेहत का हाल ▶ STORY Aaj Ka Rashifal 14 August 2026: 12 राशियों का कैसा… मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां ▶ STORY मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता ने बचाई जिंदगियां स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी ▶ STORY स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और… शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला ▶ STORY शिल्पियों की कला को सम्मान, हुनर को मिला हौसला हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ▶ STORY हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ▶ STORY इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड… दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर ▶ STORY दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की… विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को ▶ STORY विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त… तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता :  अरुण साव ▶ STORY तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता : अरुण साव प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारोन्मुखी शिक्षा ▶ STORY प्रदेश के कॉलेजों में परंपरागत पढ़ाई के साथ अब विद्यार्थियों… राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन ▶ STORY राजा भोज नेशनल सेलिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी हुए शामिल ▶ STORY करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त…