ग्वालियर व्यापार मेले में 240 दुकानें खाली, अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ग्वालियर ग्वालियर व्यापार मेले में आरक्षित श्रेणी की सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। मेला प्राधिकरण ने पोर्टल पर 2143 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन कुल 1903 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त हुए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब शेष 240 दुकानों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। इससे सामान्य श्रेणी के व्यापारी भी आवेदन कर सकेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि आरक्षित श्रेणी की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी। व्यापारियों की मांग पर अंतिम तिथि दो बार बढ़ाकर 15 नवंबर की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बावजूद इसके सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। अब बची हुई दुकानों को अनारक्षित श्रेणी में बदलने का निर्णय लिया गया है।