बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…

ग्वालियर व्यापार मेले में 240 दुकानें खाली, अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन

 ग्वालियर
 ग्वालियर व्यापार मेले में आरक्षित श्रेणी की सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। मेला प्राधिकरण ने पोर्टल पर 2143 दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन कुल 1903 दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। अब शेष 240 दुकानों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। इससे सामान्य श्रेणी के व्यापारी भी आवेदन कर सकेंगे।

व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि आरक्षित श्रेणी की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी। व्यापारियों की मांग पर अंतिम तिथि दो बार बढ़ाकर 15 नवंबर की गई। बावजूद इसके सभी दुकानें आवंटित नहीं हो सकीं। अब बची हुई दुकानों को अनारक्षित श्रेणी में बदलने का निर्णय लिया गया है।

बीमा और अग्निशमन यंत्र की रसीद जरूरी
आवंटित दुकान के व्यापारियों को बीमा और अग्निशमन यंत्र की रसीद पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही आधिपत्य पत्र मिलेगा। बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया भी आनलाइन होगी। दुकानदारों को आवंटित भूखंड के निर्धारित क्षेत्र में ही दुकान लगानी होगी। अतिक्रमण करने या विद्युत लाइन के नीचे झूला अथवा दुकान लगाने पर भौतिक सत्यापन के दौरान जुर्माना लगाया जाएगा।

बिना पंजीयन ठेला लगाने पर जुर्माना
मेला प्राधिकरण में बिना बिना पंजीयन ठेला लगाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। होटल और खानपान से जुड़ी दुकानों के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग से फूड लाइसेंस लेना जरूरी है।

विज्ञापन
Advertisement

18 नवंबर को तैयारियों की समीक्षा
ग्वालियर व्यापार मेले की तैयारियों को लेकर 18 नवंबर को शाम चार बजे प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में बैठक होगी। मेला अध्यक्ष अशोक जादौन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹133,000, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 18 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 18 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन सत्र और प्रदूषण पर बनेगी रणनीति ▶ STORY दिल्ली में कल प्रशासनिक और नीतिगत बैठकों का महामंथन, शीतकालीन… बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र और ओडिशा के तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी ▶ STORY बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, आंध्र… बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का बड़ा बयान ▶ STORY बेंगलुरु टेक समिट 2026 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के अध्यक्ष का… OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा में AI की अहम भूमिका ▶ STORY OpenAI और NATO के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, जनजातीय नायक को किया नमन ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण का किया शुभारंभ ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—सुशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक आधारित ऑटोमेटेड मल्टीलेवल कार पार्किंग का किया लोकार्पण ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की पहली शटल तकनीक… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों को बेहतर सुविधाओं का दिया भरोसा ▶ STORY रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेंदरी में किया…